फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: किसान ने गोली मारकर दी जान, कमरे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 11 Dec 2022 11:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

मृतक हरविंदर सिंह के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में पीरखाना रोड पर स्थित मित्तल अस्पताल के सामने एक किसान ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। किसान की लाश घर के कमरे से बरामद हुई है। पास में ही लाइसेंसी पिस्तौल और खाली कारतूस मिला। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना सिटी-2 एसएचओ विनोद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अध्यापक माता-पिता के बेटे हरविंदर सिंह (42) खेतीबाड़ी और दूध डेयरी का काम करता था। रोजाना की ही तरह सुबह उठकर पाठ करने कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली। जहां हरविंदर सिंह ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कारवाई की है। मृतक हरविंदर सिंह के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें