फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सरपंच चुनाव से चल रही रंजिश में किसान पर हमला, 17 लोगों ने रास्ते में रोककर की मारपीट

Sun, 18 Jun 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौरा निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 16 जून को वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर से अपने खेत के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंचा तो गांव धनौरा गली में खड़े करीब 17 लोग उसे रोकने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के गांव धनौरा में हुए सरपंच चुनाव से चली आ रही रंजिश के चलते करीब 17 लोगों ने मोटरसाइकिल सवार किसान पर हमला कर दिया। रास्ता रोकने पर जैसे ही मोटरसाइकिल सवार भागने लगा तो आरोपियों ने उसके आगे गाड़ी लगाकर गिरा दिया। हमलावरों ने डंडों व बिंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के जमा होते देखकर हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घायल ने पूर्व सरपंच व उसके परिवार पर आरोप लगाए है। पुलिस ने घायल रामचंद्र की शिकायत पर पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह, उत्तम, पुनीत, स्वर्ण कुमार, संदीप, प्रदीप, शुभम, विकास, गोविंद, रितेश, विक्रम, इकबाल, संजय, मनू, गोल्डी, शुभम, राजपाल पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौरा निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 16 जून को वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर से अपने खेत के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंचा तो गांव धनौरा गली में खड़े करीब 17 लोग उसे रोकने लगे। जब वह उनसे बचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर भागने लगा तो पुनीत ने कार आगे लगाकर अचानक दरवाजा खोल दिया और वह नीचे गिर गया। इतने में कार में से डंडें व बिंडे निकालकर उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के जमा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। जाते समय मोबाइल भी लेकर गए और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर उसका भाई पहुंचा और उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी मुलाना लेकर पहुंचे और फिर अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि  पंचायती चुनाव के समय से ही पूर्व सरपंच से रंजिश चली आ रही है। विजेता सरपंच का साथ देने पर यह रंजिश बढ़ती गई और अब हमला कर दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें