फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने किया किशोर के साथ कुकर्म

Wed, 18 Jun 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी फैक्टरी में काम करने वाले किशोर के साथ कुकर्म कर डाला। उसके बाद आरोपी फैक्ट्री मालिक ने उसे धमकियां दी। जब किशोर दो दिन तक फैक्टरी काम पर नहीं गया तो उसके घर वालों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़ित किशोर की मां की शिकायत पर उसके फैक्टरी मालिक अजय कुमार के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित किशोर की मेडिकल जांच कराई।


थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि पीड़ित किशोर फैक्टरी में धागा काटने का काम करता था। तीन दिन पहले जब वह रात को फैक्टरी में काम कर रहा था तो आरोपी अजय उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


कुकर्म करने के बाद आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी। पीड़ित किशोर दो दिन तक फैक्टरी काम पर नहीं गया। जब उसके परिजनों ने उससे फैक्टरी न जाने का कारण पूछा तो डरे सहमे सब बात बताई।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोर की मेडिकल जांच करा दी है। पुलिस आरोपी अजय की तलाश करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें