उसका संपर्क आगे विदेश में ही बैठे एक हवाला कारोबारी से था। वह अक्सर मनीला से लोगों के धन को भारत में ट्रांसफर करता था। इस हवाला कारोबारी को विक्रमजीत सिंह ने कहा था कि अगर पैसा भारत में ट्रांसफर करना है तो उससे संपर्क जरूर करे। इस पर उसने (हवाला कारोबारी) कहा कि उसने पैसा पंजाब के एक खाता में ट्रांसफर करने थे। जिस खाते में हवाला कारोबारी को पैसे ट्रांसफर करने थे, वह उसने विक्रमजीत सिंह को दे दिया और बदले में विक्रमजीत सिंह ने अपना विदेश का एक बैंक खाता हवाला कारोबारी को दे दिया फिर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने वादी (शिकायतकर्ता) को डरा धमकाकर भारतीय खाते में दो लाख रुपये जमा करवा दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने 1,25,000 फिलीपीनी पेसो अपनी पत्नी के विदेश खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर के मोबाइल नंबर, बैंक खाते व आवाज को ट्रेस किया तो यह विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की व उसकी पत्नी किरणप्रीत कौर के मिले। पुलिस ने विक्रमजीत सिंह को इस मामले में नामजद किया गया और जांच पड़ताल जारी रखी। जांच में पता चला कि विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गांव कुतबीवाल निवासी अपने चाचा जसवीर सिंह को फोन करता था।
पेट्रोल पंप पर जाकर दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित के बयान से पता चला कि जसवीर सिंह कुछ समय पहले पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते वादी संतोष सिंह को उसके पेट्रोल पंप पर जाकर जान से मारने की धमकी दी थी कि उसका भतीजा एक गैंगस्टर है। इसके उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस रंजिश के चलते ही उसने अपने भतीजे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की से धमकी दिलाकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गैंगस्टर अर्श डल्ला का सहयोगी है। उसे मनीला से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जसवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जसवीर सिंह के मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है। इन्हें एफएसएल लैब भेजा जाएगा।