फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में पूर्व फौजी की हत्या: सड़क किनारे खून से सना मिला शव, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 22 May 2022 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
मृतक मनदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के गांव भंगवां के बाहर मुख्य सड़क के किनारे एक पूर्व फौजी की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। शव लहू से सना हुआ था। इस घटना के बारे में रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनदीप सिंह (36) निवासी भंगवां के रूप में हुई है। वहीं मनदीप सिंह के परिजनों को रविवार सुबह जब इस बारे में पता चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं कादियां पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बटाला सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मनदीप सिंह के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि उसका भाई मनदीप सिंह ने फौज में 17 साल नौकरी की थी और और अब वह चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 
विज्ञापन


वह जब भी घर लौटता था तो किसी को बताता नहीं था। रविवार सुबह उनको किसी का फोन आया कि सड़क किनारे मनदीप सिंह का शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसका भाई मनदीप सिंह मृत हालत में पड़ा मिला था। भाई अमरीक सिंह ने बताया कि उसके भाई का कत्ल करके हत्यारों ने शव सड़क किनारे फेंक दिया।
 
अमरीक सिंह ने कहा कि उसके भाई मनदीप सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं डीएसपी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मृतक मनदीप सिंह के शरीर पर जख्म हैं और शव पूरी तरह से लहू से सना हुआ था।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें