फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: बीमार पत्नी के लिए चाहिए थी केयर टेकर, हनी ट्रैप में फंसा एनआरआई बुजुर्ग, गंवाएं 2.33 करोड़ रुपये

Thu, 15 Feb 2024 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

78 साल के पीड़ित बुजुर्ग एनआरआई इंग्लैंड में रहते हैं। उन्हें अपनी बीमार पत्नी के लिए एक केयरटेकर चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने मोहाली की एक महिला को दुबई इंटरव्यू के लिए बुलाया। आरोप है कि महिला ने उन्हें दवा खिलाकर बेसुध किया और फिर उनके साथ संबंध बनाए। इसका वीडियो दिखाकर आरोपी महिलाओं ने उनसे सवा दो करोड़ से अधिक रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
HONEY TRAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग एनआरआई को हनी ट्रैप में फंसाकर 2.33 करोड़ रुपये ठग लिए गए। इस मामले में बलौंगी पुलिस ने तीन महिलाओं को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान जुझार नगर निवासी हिना कौशल, उसकी मां संतोश कुमारी व रेनू कौशल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 388, 389, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।

विज्ञापन


एनआरआई राजन मोहन भगत ने बताया कि उनके पास इंग्लैंड की पीआर है। ढकौली के गुरजीवन विहार में भी उनका घर है। वह अपने परिवार सहित यूके में रहते हैं। पत्नी के बीमार रहने के कारण उन्हें उसकी देखभाल के लिए एक केयरटेकर की जरुरत थी। इस बीच रेनू कौशल उनके संपर्क में आई और कहा कि उसकी सगी बहन हिना कौशल जीएनएम पास है और वह उनकी पत्नी की केयर टेकर बनने को तैयार है। इसके लिए वह 50 हजार रुपये महीने तनख्वाह लेगी।

बात तय होने पर उन्होंने हिना कौशल की यूके से स्पॉन्सरशिप भेजी, पर किसी कारण उसका वीजा रद्द हो गया। उसके बाद वह दुबई घूमने आए तो उन्होंने हिना कौशल को इंटरव्यू के लिए दुबई बुलाया। उसका दुबई आने का सारा खर्च उन्होंने ही वहन किया। हिना जनवरी 2021 में दुबई आई। 
विज्ञापन


राजन मोहन भगत का आरोप है कि वहां होटल के कमरे में हिना कौशल ने उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। डिप्रेशन का मरीज होने के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर हिना ने उनसे कहा कि उसके पास सिरदर्द की दवा है। उसने उन्हें दवा खिलाई, जिसके बाद वह बेसुध हो गए। 

आरोप के मुताबिक, इसके बाद हिना ने बिना उनकी मर्जी के उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो बनाकर अपनी मां व बहन को भेज दी। जब उन्हें होश आया तो हिना की मां ने उन्हें फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की मांग की। ऐसे में उन्हें जबरन दुबई में रुकना पड़ा। 

राजन ने बताया कि तीनों महिलाओं ने उन्हें वीडियो और फोटो डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हिना इंडिया और वह यूके लौट गए। यूके पहुंचकर उन्होंने कुछ रकम उनके खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद आरोपी महिलाएं उन्हें लगातार ब्लैकमेल करने लगीं। मार्च 2021 में हिना ने उन्हें फिर दुबई आने को मजबूर किया। वहां पहुंचने पर हिना जबरन उनके साथ दो महीने वहां रही। उसने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसा देगी। 

इंडिया से हिना की मां ने भी उन्हें धमकाया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की तो वीडियो मोहाली पुलिस को देकर उन पर मामला दर्ज करवा देगी। ब्लैकमेल कर तीनों ने राजन से 2.33 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। तंग आकर एनआईएन ने इसकी शिकायत बलौंगी पुलिस को दी। एसपी रैंक के अधिकारी ने इस मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें