फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मानसा में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी

Fri, 15 Dec 2023 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी बुढलाडा में दर्ज केस के तीन आरोपियों परमजीत सिंह, मंगलजीत सिंह मंगा, भगवान सिंह भाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए स्टाफ आवश्यक निशानदेही व बरामदगी के लिए परमजीत सिंह को लेकर पहुंची थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस फायरिंग में घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के बुढलाडा में असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वारदात देर रात की है। 

विज्ञापन


डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी बुढलाडा में दर्ज केस के तीन आरोपियों परमजीत सिंह, मंगलजीत सिंह मंगा, भगवान सिंह भाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सभी पुलिस रिमांड पर थे। गुरुवार को सीआईए स्टाफ के मुखी सुखजीत सिंह की अगुवाई में इस मामले में आवश्यक निशानदेही व बरामदगी के लिए  सतीके से फूलवाला ड्रेन के रास्ते पर गांव गोविंदपुरा के नजदीक पुलिस परमजीत सिंह को लेकर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को सफलता: छह साल पहले मोहाली में हुई गायक नवजोत सिंह की हत्या का मामला सुलझाया, आरोपी काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां 32 बोर पिस्तौल बरामद करने के दौरान परमजीत सिंह ने भागने के इरादे से उसी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें परमजीत सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढलाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में सिटी पुलिस द्वारा परमजीत सिंह के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें