दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बंगलूरू निवासी पूजा की हत्या के मामले में नामजद स्पाइसजेट में कार्यरत इंजीनियर और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूजा की मौत के बाद पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में आरोपी पति सुचिम और पिता अनिल गुप्ता के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया गया, जिसे लेकर दोपहर बाद वे बंगलुरू रवाना हो गए। मृतका के भाई ने कहा कि अंतिम संस्कार से पहले बंगलूरू में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
आईटी सिटी बंगलूरू निवासी नवीन ने कहा कि मौत की सूचना मिलने पर ससुराल वालों को फोन करने की कोशिश की तो कई घंटे तक संपर्क नहीं साधा जा सका।
आखिरकार आईटी सिटी के इस युवक ने गूगल की मदद से पंचकूला पुलिस के संबंधित अधिकारियों के नंबर लेकर फोन पर घटना की सूचना दी।