फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की पिटाई करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 48 में लावारिस कुत्ते को उल्टा लटकाकार पीटने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में जमानत पर आरोपी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने ब्रजेश कौशल को गिरफ्तार किया। 30 जनवरी को सेक्टर 49 पुलिस चौकी में केंद्रीय विहार सोसायटी के चार लोगों पर लावारिस कुत्ते को पेड़ से उल्टा टांग कर पीटने का केस दर्ज किया था।

जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों वीके बंसल, वीपी सैनी और उमेश को गिरफ्तार किया था। उस समय ब्रजेश कौशल शहर से बाहर था इसके कारण उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई थी। मंगलवार को जब वह वापस आया तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। बाद में ब्रजेश कौशल को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


यह था मामला
पिछले शनिवार को सोसायटी के छह सात लोगों ने वहां आने वाले एक कुत्ते को पेड़ से उल्टा लटका कर बड़ी बेरहमी से पीटा था। जिसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो जाने के बाद जानवर प्रेमियों ने  काफी हंगामा किया  था। पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर सोसायटी के चार लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें