फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी का गला काटा, एक साल पहले हुई थी शादी

Wed, 03 Feb 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के आसफनगर में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था।
विज्ञापन


आरोपी अर्जुन और मृतका सरिता की शादी एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने सरिता का गला काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुधवार तड़के चार बजे आरोपी ने सोती हुई पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद बुधवार की सुबह अर्जुन खुद कोतवाली पहुंचा और सारा मामला पुलिस को बताया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल चलन सही नहीं था, जिस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष के चालक की पत्नी की संदिग्ध मौत
हरिद्वार में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के निजी चालक रणजीत सिंह की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रणजीत सिंह ने अपने रिश्तेदारों पर ही पत्नी की हत्या करने का आरोप जड़ा है। कनखल पुलिस ने आरोपी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

खड़खड़ी क्षेत्र के एक आश्रम में रह रहे रणजीत सिंह को मंगलवार सुबह सूचना दी गई कि उसकी पत्नी उषा चौधरी (56) की मौत हो गई है। वे गांव जगजीतपुर पहुंचे। पत्नी के शव पर खरोंच और नाक से खून आता देखकर उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृतका की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी एक बेटी है और वो हरिपुर कलां, रायवाला में रहती है। मृतका ने एक बच्ची गोद ली हुई थी।  पूछताछ में बच्ची ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदार रात को घर पर आए थे।
विज्ञापन


महिला के पति ने रिश्तेदारों पर ही अपनी पत्नी की हत्या कर देने की आशंका जताई है। कनखल पुलिस ने करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ रितेश शाह ने बताया कि परिजन ने मृतका को अस्पताल ले जाने की बात कही है, हर पहलू पर गहनता से जांच कर है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें