फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar Crime: चरित्र पर था शक, पति और जेठ ने गला घोंटकर ले ली गर्भवती की जान, खेत में मिला शव

Wed, 16 Aug 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)

सार

मृतका के पति मनप्रीत सिंह और जेठ गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलोट के गांव रत्ता टिब्बा में खेतों से गर्भवती महिला का शव मिला। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसी के पति और जेठ ने गला घोंटकर की है। थाना कबरवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना कबरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव बस्ती गोनियाना निवासी मृतका के भाई काला सिंह ने बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर का विवाह 15 वर्ष पहले मनप्रीत सिंह पुत्र बोघा सिंह के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। उसकी बहन अब भी छह माह की गर्भवती थी। जीजा मनप्रीत सिंह बहन के चरित्र पर शक करता था। उसे उसकी बहन के किसी के साथ अवैध संबंधों का शक था। 

यह भी पढ़ें: बरनाला में दोहरा हत्याकांड: घर में मिली मां-बेटी की लाशें, मृतका का पति घायल, देर रात घर में घुसे हत्यारे
विज्ञापन


अक्सर मारपीट करते थे दोनों आरोपी 
इस बात को लेकर जीजा मनप्रीत सिंह व उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह रमनदीप के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बीते दिन उसने बहन के साथ फोन पर संपर्क किया लेकिन संपर्क न हो सका। वे आशंका के चलते बहन के घर चला गया। मगर बहन के ससुरालिए बहन के बारे में कोई जानकारी देने की बजाए उसके किसी के साथ भाग जाने की बात कह रहे थे। अब गांव रत्ता टिब्बी के खेतों से उसकी बहन का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि उसकी बहन की हत्या जीजा और उसके जेठ ने गला घोंट कर की है और हत्या के बाद शव खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार 
सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति मनप्रीत सिंह और जेठ गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपियों ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव खेतों में फेंक दिया। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें