हरिकृष्ण नगर की गली नंबर 3 में एक मजदूर के सिर पर लोहे का पाइप मार कर कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल का आरोप मृतक के साथी पर लगा है। मृतक की पहचान रामदीन (42) पुत्र भरत मूल निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक रामदीन पेशे से राजमिस्त्री था और 3-4 साल से इसी स्थान पर रह रहा था।
पड़ोसियों ने घर से खून निकलता देखकर मकान मालिक अश्वनी कुमार निवासी रेलवे रोड को सूचना दी। उन्होंने घर पहुंच कर रामदीन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूत्रों के अनुसार कि उसके साथ रहने वाला किरण कुमार दिमागी रुप से ठीक नहीं था।
उसी ने किसी विवाद के बाद गत रात्रि लोहे के पाइप से रामदीन के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुंवर पाल सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खून से सना लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है।