फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: दो दिन से लापता 12 साल के बच्चे की खेत में मिली लाश, घर से बाजार गया फिर नहीं लौट सका

Sun, 11 Dec 2022 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एसपी (ग्रामीण) पलविंदर सिंह संधू का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि जश्न की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
जश्न की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में दो दिन से लापता 12 वर्षीय जश्न की शाहवाला रोड के नजदीक खेत से लाश मिली है। जश्न नौ दिसंबर को घर से साइकिल पर बाजार गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। रविवार को पीड़ित परिवार ने जीरा में धरना लगा दिया। धरने के बाद पुलिस हरकत में आई तो गांव शाहवाला रोड के पास खेत से जश्न की लाश मिली है। इसे किसने मारा है... इसके बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता चेतर सिंह ने बताया कि उसका बेटा जसविंदर सिंह उर्फ जश्न (12) घर से साइकिल पर सवार होकर बाजार गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। रिश्तेदारों व उसके दोस्तों के पास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित परिवार ने जश्न की तलाश के लिए क्षेत्र में धरना भी दिया ताकि पुलिस उनके बेटे को ढूंढ सके। जब पुलिस हरकत में आई तो शाहवाला रोड के पास खेत से जश्न की लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

उधर, एसपी (ग्रामीण) पलविंदर सिंह संधू का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि जश्न की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें