फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के कुत्ते ने मासूम को मार डाला

Sat, 04 Oct 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के अशोक विहार में शनिवार को आठ साल के बच्चे को एक कुत्ते ने नोचकर मार डाला। रॉट वेहलर नस्ल का यह कुत्ता प्रदेश भाजपा के एनआरआई सेल के प्रधान हरकीरत सिंह तूर का है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता इस कदर खूंखार हो गया कि उसने बच्चे पर हमला कर उसका पेट फाड़ डाला और आंतें निकाल दीं। लोगों ने बच्चे की चीख-पुकार सुनकर कुत्ते पर पत्थरों से हमला कर उसे भगाने की कोशिश की। बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर इलाके के विधायक केडी भंडारी और आला पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में वे बच्चे के घर भी गए। डिवीजन नंबर एक थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक हरकीरत सिंह तूर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एडीसीपी सिटी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस तूर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों संग जागरण में जा रहा था मासूम

आठ साल का दिलकुश पुत्र संजू पासवान अशोक विहार में अपने तीन-चार दोस्तों के साथ इलाके में हो रहे एक जागरण में जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। रॉट वेहलर नस्ल का यह कुत्ता काफी बड़ा था।

दिलकुश के तीन साथी बच्चे तो जैसे-तैसे भाग निकले लेकिन दिलकुश कुत्ते के हमले से नहीं बच सका। कुत्ता दिलकुश की खींचते हुए करीब की झाड़ियों में ले गया और वहां उसने बच्चे का पेट फाड़कर आंतें निकाल दीं। बच्चों का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और उन्होंने ईंट-पत्थरों से कुत्ते को भगाया।

खुंखार होते हैं रॉट वेहलर कुत्ते: डॉग विशेषज्ञ डॉ. सुखराज पाल सिंह भट्टी के मुताबिक, रॉट वेहलर नस्ल के कुत्ते खूंखार होते हैं और इन्हें सिर्फ फार्म हाउसों में रखवाली के लिए रखा जाता है। इनका वजन 50 किलो से अधिक होता है और यह जर्मनी में पाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें