फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः मुठभेड़ में तस्करों की गोली से शहीद हुए गुरदीप सिंह को दी गई अंतिम विदाई

Wed, 02 Oct 2019 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर में हुआ शहीद गुरदीप का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशा तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ में तैनात गुरदीप सिंह का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों व सैकड़ों लोगों ने गुरदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी। स्पेशल टास्क फोर्स के अध्यक्ष अतिरिक्त डीजीपी पुलिस हरप्रीत सिंह सिद्धू, आईजी पुलिस आरके जेशवाल भी गुरदीप सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन


विधायक परगट सिंह व डीसी वीरेंद्र कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीजीपी पुलिस दिनकर गुप्ता ने भी अंतिम संस्कार में गुरदीप को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीजीपी व पुलिस कमिश्नर ने शहीद गुरदीप सिंह के परिवार के साथ दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख में वह परिवार के साथ खड़े हैं। 

यह है पूरा मामलाः
मंगलवार दोपहर अमृतसर के कस्बा जंडियाला-बंडाला रोड पर नशा तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान गोली लगने से घायल गुरदीप सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।  नशा तस्कर मुठभेड़ के दौरान भाग खड़े हुए। पुलिस पार्टी जंडियाला-बंडाला रोड के नजदीक स्थित गावं जानियां में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस पार्टी इन तस्करों के पास पहुंची ही थी कि संख्या में पांच से अधिक तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करने शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब तक पुलिस पार्टी संभलती तब तक नशा तस्करों की एक गोली गुरदीप सिंह को लग गई थी। वह जख्मी हो कर जमीन पर गिर गया। पुलिस के जवानों ने उसे नजदीक स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें