एडीजी मेरठ जोन ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर एक गैंग का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस की साठगांठ से लुटेरों का गिरोह चलता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 280 मोबाइल, छह लैपटॉप, हथियार और दो बाइकों को बरामद किया है। वहीं मुख्य सरगना शरद गोस्वामी ने 28 पुलिस वालों के खिलाफ वाद दायर किया था।
बता दें कि शरद गोस्मावी की आपराधिक हिस्ट्री देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस गैंग के तार विदेशों तक फैले हुए थे। दुबई, नेपाल समेत कई देशों में लूट और चोरी के मोबाइल बेचे जाते थे।