एक युवती जबरन एक मकान में दाखिल होकर उस पर अपना मलिकाना हक जताने लगी। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवती कई वर्ष पहले अपने परिवार के साथ रायपुर खुर्द में बने मकान में रहती थी। युवती के परिजनों ने वर्ष 2012 में उसे घर से बेदखल कर दिया, जिसके बाद यह घर उन्होंने अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति को बेचा था। युवती को बेदखल होने की वजह से उसे हिस्सा भी नहीं मिला था।
मंगलवार को युवती जबरन मकान में दाखिल हो गई और हंगामा मचाने लगी। मकान मालिक अमरजीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को जबरन घर से बाहर निकाल और उसके खिलाफ ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया है।