फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के पास सड़क हादसा, 4 की मौत

Wed, 23 Jul 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर एक पर ढंढारी कलां के पास सड़क पर खराब खड़े टैंकर को मंगलवार सुबह पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर ढंढारी के पास एक गैस वाला टैंकर खराब हो गया। उस ट्रक को साइड में करने के लिए चालक ने अन्य टैंकर चालक को मौके पर बुलाया। खराब टैंकर को तीन मजदूर अन्य वाहन के साथ जोड़ने में लगे थे। तभी पीछे से आ रहे सॉफ्टड्रिंक से भरे एक अन्य ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इससे तीनों मजदूर ट्रक के बीच में ही पिस  गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य मृतकों की पहचान बृजेश, अंकित और सेवा राम के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खराब टैंकर को टो कर रहे तीनों लोग सेवा राम, बृजेश और अंकित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें