फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के बाद अब पंजाब की इस केंद्रीय जेल में कैदियों के गुट भिड़े, दो घायल, चम्मच से बनाए हथियार

Tue, 16 Jul 2019 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बिस्तर लगाने को लेकर हवालातियों तथा कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अन्य कैदियों की ओर से हंगामा मचाने पर जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रशासन ने जल्द ही सभी पर काबू पा लिया गया। इस भिड़त में दो हवालाती जख्मी हुए जिन्हे उपचार व मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मामला दर्ज करने के लिए थाना सिटी को भी सूचित कर दिया गया। 

विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी नंबरदार परमजीत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी ध्वान, हवालाती हरजंत सिंह उर्फ डीसी पुत्र सरवण सिंह निवासी बिजलीवाल तथा हवालाती गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कोटली, सूरत मल्ली गोपी गोली गैंग से संबंधित है।

दूसरे गुट में शिवसेना के नेता की पुराना शाला में हत्या करने वाले हवालाती सनी मसीह पुत्र ताजा मसीह, हवालाती भारत गिल उर्फ शिवा पुत्र विजय गिल, हवालाती संदीप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र परमजीत सिंह, हवालाती राकेश मसीह पुत्र ताजा मसीह, हवालाती लक्की मसीह पुत्र ताजा मसीह, हवालाती धमेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह तथा हवालाती अवतार सिंह पुत्र सेवा सिंह संबंधित है। इन दोनो गुटों की पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार करीब साढ़े ग्यारह बजे कैदी नंबरदार, हवालाती हरजंत सिंह की हवालाती सनी मसीह, भारत गिल, हवालाती संदीप सिंह उर्फ प्रिंस के साथ बैरक नंबर दो में बिस्तर लगाने को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान इनके साथ राकेश मसीह, लक्की मसीह, धमेंद्र सिंह, अवतार सिंह ,हवालाती गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली अपने अपने गुट के लोगों की मदद के लिए बैरक नंबर दो में आ गए और लड़ने लगे। 

कर्मचारी प्रिंस कुमार ने जेल प्रशासन को सूचित किया और जेल गारद ने इन पर काबू पाया। इस दौरान सनी मसीह तथा अवतार सिंह जख्मी हुए। हमले में चम्मच से बनाए गए तेजधार चाकू का इस्तेमाल किया गया। जेल सुपरिंटेंडेंट करणजीत सिंह और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने सतनाम सिंह ने बताया कि कैदी और हवालाती पुरानी रंजिश के चलते आपस में छोटी-छोटी बातों पर लड़ते रहते है।

 उन्होंने बताया कि जेल की गारद ने दोनों गुटों पर जल्द काबू कर लिया। सनी और अवतार सिंह को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। सभी पर मामला दर्ज करने के लिए थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें