फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और अकाली नेताओं में खूनी बवाल, 1 नेता की मौत

Mon, 22 May 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेस और अकाली नेताओं में बवाल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कांग्रेस और अकाली नेताओं में खूनी बवाल हो गया, इस खूनी झड़प में 1 अकाली नेता की मौत हो गई है। पंजाब के गुरदासपुर के  गांव बिजलीवाल में राजनीतिक रंजिश में कांग्रेस और अकाली नेताओं में भिड़ंत हो गई। दो दलों के बीच हुई इस खूनी भिड़ंत में अकाली नेता बिक्रम सिंह (50) की मौत हो गई।  मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अकाली नेता बिक्रम सिंह की कुछ कांग्रेस नेताओं से राजनीतिक रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता हरजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, बलकार सिंह पुञ बहादुर सिंह और गुरमीत कौर पत्नी बलकार सिंह का उससे झगड़ा हो गया। उनके बीच खूनी टकराव हो गया। इसमें बिक्रम सिंह की जान चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर आइपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें