फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कई गांवों में CIA का छापा, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप की तलाश

Mon, 10 Oct 2022 04:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सीआई के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) अमरजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीआई की कुछ टीमें अब भी सीमांत गांवों के खेतों में हथियारों की खेप बरामद करने के लिए सर्च अभियान चला रहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने रविवार की देर शाम भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अमृतसर, मजीठा और तरनतारन के गांवों में छापा मारा। गुरसाहिब सिंह उसके भाई हरचंद सिंह और सुरिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीआई को संदेह है कि आरोपियों ने जसकरण सिंह के इशारे पर ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप खेतों में छिपाकर रखी है लेकिन रविवार देर रात तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन

 
गौर हो कि सीआई ने आरोपियों के कब्जे से 17 पिस्तौल, एक एमपी-4 राइफल, 6 मैगजीन, दो तरह के बोर के कुल 700 कारतूस, एक करोड़ रुपये की भारतीय करंसी, 500 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इससे पहले रतनबीर सिंह के कब्जे से पांच पिस्तौल और गोइंदवाल सब जेल में बंद जसरकण सिंह को लाकर उसकी निशानदेही पर पांच विदेशी पिस्तौल बरामद किए जा चुके हैं। 

आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ संपर्क हैं। सीआई के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) अमरजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीआई की कुछ टीमें अब भी सीमांत गांवों के खेतों में हथियारों की खेप बरामद करने के लिए सर्च अभियान चला रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें