फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: दो माह पहले किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह, एक दिन पहले गया था ससुराल, थाने में मिला मृत

Mon, 10 Oct 2022 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

विकास ने 2 महीने पहले लड़की को भगाकर शादी की थी। इंटर कास्ट शादी होने के कारण दोनों परिवारों में मतभेद था। रविवार को विकास अपने ससुराल गया था, जहां पर लड़की के परिजनों ने उससे खूब मारपीट की थी।
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस के बाहर मौजूद डीएसपी हेडक्वार्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के करण विहार निवासी विकास की देर रात सदर थाना के हवालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास ने 2 महीने पहले लड़की को भगाकर शादी की थी। इंटर कास्ट शादी होने के कारण दोनों परिवारों में मतभेद था। रविवार को विकास अपने ससुराल गया था, जहां पर लड़की के परिजनों ने उससे खूब मारपीट की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सदर पुलिस विकास को उठाकर ले गई थी। रविवार को थाना सदर पुलिस के हवालात में विकास बंद था। बताया जा रहा है कि देर रात विकास मृत अवस्था में हवालात के अंदर पड़ा हुआ मिला था जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और उसे मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें