फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में CIA को मिली बड़ी सफलता, 15 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

Wed, 06 Sep 2023 01:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पूछताछ के दौरान सामने आया कि तस्कर हरप्रीत सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। हेरोइन की यह खेप भी रावी नदी के रास्ते पाक तस्करों ने भेजी थी। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ कत्थूनंगल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर ग्रामीण की सीआईए टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 15 किलो हेरोइन के साथ कत्थूनंगल क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद सीआईए टीम ने तस्कर को उस समय काबू किया जब वह रावी नदी के रास्ते भारत पहुंची 15 किलो हेरोइन की खेप की सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी तस्कर की पहचान मूलरूप से चोहला साहिब गांव के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह छेहरटा थानाक्षेत्र में न्यू रंजीत पुरा में रहता है। 

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि तस्कर हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा है। चार सितंबर को करीब सवा तीन बजे सीआईए टीम ने कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव तलवंडी घुम्मन में जीटी रोड मोड़ पर नाकेबंदी की।

इस दौरान बटाला की ओर से आ रही सफेद रंग की एक कार को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड के नीचे एक बोरी में 15 किलो हेरोइन मिली। पूछताछ के दौरान सामने आया कि तस्कर हरप्रीत सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। हेरोइन की यह खेप भी रावी नदी के रास्ते पाक तस्करों ने भेजी थी। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ कत्थूनंगल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें