फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल की बच्ची को देख डोल गई नीयत, दुराचार के बाद कर दी हत्या...शव फेंका

Sat, 09 Jun 2018 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
Child Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
हरियाणा में दुराचार के बाद बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम को मारने के बाद आरोपी ने शव छत पर फेंक दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी के एक गांव की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश निवासी एक परिवार पिछले कई वर्षों से गांव में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। बच्ची घर में अकेली थी। दोपहर के समय यूपी के जिला हाथरस निवासी सन्नी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। बच्ची उसकी पहचान उजागर न कर दे इसलिए उसने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची का शव घर की छत पर फेंक दिया।

परिवार के सदस्यों ने घर आने पर बच्ची की तलाश की। इस दौरान खून से लथपथ बच्ची का शव घर की छत पर मिला। सूचना मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी सन्नी ने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन


एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि कसौला थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पोक्सो, हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें