फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पूछा, मौत कैसे आती है! और पिता ने लगा लिया फंदा

Mon, 30 Nov 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी सीरियल देखते वक्त बच्चों ने पूछा कि पापा मौत कैसे आती है, जवाब में पिता ने पंखे में फंदा लगाया और लटक गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात टीवी सीरियल देखते वक्त बच्चों ने पूछा कि मौत कैसे आती है, इस पर पिता ने मौत का ट्रेलर दिखाने के लिए पंखे से परना का फंदा लगाया और झूल गया। इस ट्रेलर के चक्कर में उसकी जान चली गई। यह घटना गांव मुंडिया कलां के हरि सिंह नगर की है।

मृतक की पहचान करनैल सिंह (35) के तौर पर हुई है। आसपास के लोगों को भी यह बात गले नहीं उतर रही है, इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करनैल सिंह रविवार की रात अपनी 6 साल की बेटी व 4 साल के बेटे के साथ टीवी देख रहा था। इस दौरान उसके बेटे ने सवाल किया, कि पापा लोग मरते कैसे हैं। इस पर उसने परना लेकर पंखे से बांधा और फंदा लगा लिया। जब तक बच्चों ने अपनी मां को बुलाया उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना के बाद थाना जमालपुर की पुलिस व चौकी मुंडियां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आसपास के लोगों को पत्नी की कहानी पर विश्वास नहीं

पत्नी रणजीत कौर का कहना है कि रविवार की रात करीब 10 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी। उसका पति बच्चों के साथ कमरे में टीवी देख रहा था। उसका कहना है कि बेटे ने सीरियल में देख पूछा था कि लोग मरते कैसे है।

इस पर पति करनैल सिंह ने बच्चों के साथ मजाक करते हुए परना उठाया और पंखे से बांध कर खुद फंदा लगा लिया। जब बच्चों ने उसे आकर बताया कि पापा हिल नहीं रहे हैं। तब वह अंदर गई तो पति को फंदे ले लटका देख कर उसने शोर मचाया।

इस पर आसपास के लोग आ गए और करनैल सिंह को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आसपास के लोगों का कहना है कि पत्नी की कहानी उनके गले से नहीं उतर ही है, उन्हें मामला संदिग्ध लग रहा है। उनका कहना है कि बेड पर खड़े होकर करनैल सिंह ने पंखे से परना बांधा था। बेड और पंखे में काफी अंतर नहीं है। बेड पर खड़े व्यक्ति का सिर पंखे से कुछ ही दूर पर होता है। इस हाल में कैसे कोई सुसाइड कर सकता है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें