चंडीगढ़ में पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार रात की है। मृतक यूटी पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल तैनात था। मृतक की पहचान सिपाही कैलाश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल कैलाश धनास स्थित सारंगपुर पुलिस स्टेशन में तैनात था। वहीं कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। उसकी ड्यूटी सिक्योरिटी में थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम घटना स्थल पर हादसे की जांच कर रही है।