फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को ट्रेन से धक्का मारने पर RPF के 4 मुलाजिमों पर केस

Fri, 25 Mar 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ट्रेन के स्पेशल कोच में बैठे दो युवकों को धक्का मारकर गिराने वाले आरपीएफ के चार मुलाजिमों के खिलाफ जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। ये चारों आरोपी मुलाजिम जालंधर कैंट स्थित आरपीएफ चौकी में तैनात हैं। जीआरपी के अधिकारियों अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी मुलाजिमों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को जालंधर कैंट स्टेशन पर आई अमृतसर एक्सप्रेस (डुप्लीकेट हावड़ा) के स्पेशल कोच पर बैठे दो युवकों को आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन के नीचे फेंक दिया था। इससे दोनों युवक साथ वाले ट्रैक से गुजर रहे इंजन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान अजनाला के गांव बलड़वाल के रहने वाले मुख्तियार सिंह (19) के रूप में हुई थी। घायल युवक दिलबाग सिंह उर्फ कुलवंत सिंह (20) भी अजनाला के दोनेवाल गांव का रहने वाला है।

दिलबाग सिंह का जालंधर कैंट के जोहल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. जौहल ने कहा कि दिलबाग सिंह के पेट में खून भर गया था। उसका इलाज कर दिया गया। अभी यवक की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी आईसीयू में रखा गया है। जीआरपी जालंधर थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि जालंधर कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के एएसआई सुरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह  और कांस्टेबल अमनदीप के अलावा एक अज्ञात मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही बनती अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिब्बे में बैठे अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलवाया जा सकता है।
विज्ञापन


लोगों के बयान को दर्ज किया जाएगा। इस मामले के सभी पहलुओं के आधार पर जांच होगी। जीआरपी के एसपी लखविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि बयान दर्ज करवाने वाले युवकों से आरोपी मुलाजिमों की पहचान करवाई जाएगी। इसके बाद बनती कार्रवाई होगी। मृतक युवक मुख्तियार सिंह के पिता जग्गा सिंह ने कहा कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा जगतार सिंह और दूसरा मुख्तियार सिंह। मुख्तियार 12वीं पास है और हाल ही में आर्मी में चुना गया था और नियुक्ति पत्र लेने के लिए अमृतसर से लुधियाना गया था।

पिता ने कहा कि पांच दिन पहले ही उसका नतीजा आया था। मंगलवार को उसे लुधियाना में आर्मी दफ्तर से नियुक्ति पत्र मिलना था। होली होने के कारण मंगलवार को कोई भी काम नहीं हुआ, जिस कारण वे लुधियाना से हावड़ा एक्सप्रेस से वापस आ रहा था। उसके साथ गांव के कुछ अन्य युवक भी थे। घायल दिलबाग सिंह भी 12वीं पास हैं और सेना में जाना चाहता था। उसका सपना मेजर बनने का था।

आरोपी मुलाजिम नहीं किए गए सस्पेंड
आरपीएफ जालंधर थाने के एसआई हरजीत सिंह ने कहा कि युवकों को धक्का मारने के आरोपों में घिरे किसी भी आरपीएफ मुलाजिमों को अभी सस्पेंड नहीं किया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें