चंडीगढ़ सेक्टर-9 में बुधवार सुबह शोरुम नं 306 के पीछे एक कार ने स्विफ्ट गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही स्विफ्ट गाड़ी डिवाइडर पर जाकर पलट गई। इस हादसे में लोगों ने कार चालक बुजुर्ग सेक्टर 32 निवासी बलबीर सिंह को बाहर निकाला। सीट बेल्ट लगाने के कारण बुजुर्ग बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना पाकर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टक्कर मारने वाले कार चालक सेक्टर 9 निवासी हरगुण ने बुजुर्ग की गाड़ी को ठीक कराने को कहा, इस पर दोनों में समझौता हो गया।
हालांकि पुलिस ने कार चालक हरगुण का गाड़ी लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाने पर चालान काट दिया।