फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से निजी बस भिड़ी, दो की मौत, नौ यात्री घायल

Tue, 27 Oct 2020 04:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से काम की तलाश में जम्मू-कश्मीर जा रही मजदूरों से भरी एक निजी बस सोमवार को देर रात जालंधर-जम्मू हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक से जा भिड़ी। इसमें एक दंपती की मौत और नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग प्रवासी मजदूर थे जो काम की तलाश में पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति देकर बस में सवार हुए थे। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सतीश यादव और उसकी पत्नी निवासी जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। बस में सवार लोगों ने बताया कि ड्राइवर को छपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। बस ड्राइवर हादसा होते ही मौके से फरार हो गया है। 

जानकारी के अनुसार बस छत्तीसगढ़ से जम्मू जा रही थी। जब वह दसूहा के एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क के किनारे एक खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर के चलते ट्रक आगे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराया। 
विज्ञापन


दसूहा पुलिस ने घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान राजेश्वरी, डाकेश्वर, सुनीता, चैन सिंह, धनी लाल, शशि बाई, राजीव बाई, अमन और पूनी लाल के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने बताया कि बस का ड्राइवर श्मशेर निवासी छत्तीसगढ़ हादसे के बाद फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। 
 
बस ड्राइवर का था सातवां चक्कर
जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने बताया कि यह बस शनिवार को छत्तीसगढ़ से चली थी। इस रूट पर यह बस लगातार चक्कर लगा रही थी। ड्राइवर का यह लगातार सातवां चक्कर था। लंबा रूट होने के बावजूद वह अकेला ही बस चला रहा था। उसके साथ न तो कोई कंडक्टर था न ही सहचालक। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें