फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़ैल जेलब्रेक: तारा के खुलासे सुन इंटेलीजेंस हैरान

Thu, 22 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुडै़ल जेलब्रेक मामले में वांछित आरोपी आतंकवादी जगतार सिंह तारा को विदेश से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब इंटेलिजेंस विंग की ओर से बुधवार को जिला मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ कार्यालय में आठ घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इस दौरान कई घंटे पूछताछ की गई और विभिन्न जिलों से पहुंचे पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया।

पटियाला पुलिस तारा को सुबह 10:30 बजे के करीब खरड़ कार्यालय लेकर आई। उसके पहुंचने के साथ ही इंटेलिजेंस विंग पंजाब के डीआईजी अनन्या गौतम, जिला रोपड़, पटियाला व मोहाली से संबंधित एसपी रैंक के अधिकारी भी उससे पूछताछ करने के लिए मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकी तारा से पूछे गए ये प्रश्न

तारा से पूछा गया कि जेल से फरार होने के बाद वह कहां रहा, किसने उसे शरण दी, उसे फरार करवाने में किसने साथ दिया, जिला मोहाली में वह कहां व किसकी मदद से रहा, राजनितिक तौर पर उसकी किस नेताओं ने मदद की व उसे शरण दी यहां तक कि उसको देश से बाहर थाईलैंड भेजने में कौन उसकी मदद करता रहा। इन सवालों के अलावा पुलिस द्वारा आतंकवादी संगठनों से उसके तालमेल संबंधी भी सवाल किए गए। देर शाम 6:30 बजे तक पूछताछ जारी रही।

सीआईए स्टाफ खरड़ में इससे पहले आतंकी नारायण सिंह चौरा को भी एक साल पहले गिरफ्तारी के बाद यहां पर पूछताछ के लिए लाया गया था। चौरा दर्जनों आतंकवादी मामलों में वांछित था, यहां तक कि बुड़ैल जेलब्रेक मामले में आतंकी तारा, भ्यौरा व हवारा को फरार करवाने में भी चौरा ने इनकी मदद की थी।

पत्रकारों से उलझे पुलिसकर्मी
सीआईए स्टाफ के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को वहां पर तस्वीरें खींचने से मना कर दिया। पुलिस की पत्रकारों से तकरार भी हो गई। पत्रकारों द्वारा अपनी पहचान बताए जाने के बावजूद यह पुलिसकर्मी कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे बल्कि पत्रकारों द्वारा खींची कई तस्वीरें डिलीट करने की बात को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने किसी को भी क्षेत्र की ओर जाने नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें