पाकिस्तान की तरफ से आया गुब्बारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डेरा बाबा नानक सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 73 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से छोडे़ गए गुब्बारे को नीचे गिराने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में गुब्बारे को गिराने के लिए तीन फायर भी किए।
गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीओपी छन्ना पठाना के पास सीमा पर उड़ते पाक गुब्बारे देखा। इसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने तीन फायर कर गुब्बारों को जमीन पर गिरा दिया।
उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा के लिए बीएसएफ के जवान अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभा रहे हैं। उन्होंने सीमा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर सीमा पर ड्रोन, गुब्बारे या फिर संदिग्ध दिखें तो तुरंत बीएसएफ को सूचित किया जाए ताकि भारतीय क्षेत्र में अमन शांति को बहाल रखा जा सके। कुछ दिन पहले ही बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।