फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Sun, 10 Jan 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार देर रात एक बजे पिकअप वैन की चपेट में आने से बुलेट सवार साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि, मौके से फरार वाहन चालक को पुलिस ने रास्ते से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पीकअप चालक जसवंत सिंह को गिरफ्तार करके थाने से जमानत दे दी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पंजाब स्थित कोट कपूरा निवासी विशु गोयल (25) के रुप में हुई। वह महिंद्रा कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्ररत था।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक बजे इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग की ओर से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान अचानक बुलेट सवार युवक पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बुलेट सवार विशु गोयल लहूलुहान हालत में सड़क किनारे जा गिरा। जोरदार हादसे के बाद पिकअप सवार मौके से फरार हो गया। वहीं, राहगीर से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल विशु गोयल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक साल पहले कैरियर की शुरुआत:
विशु गोयल के परिवार में उसके माता पिता और उसका छोटा भाई काकू है। विशु के पिता कोटकपूरा में कमीशन एजेंट का काम करते है। विशु ने अभी एक साल पहले ही  कैरियर की शुरुआत की थी।

कोट कपूरा में अंतिम संस्कार:
मृतक विशु गोयल के भाई काकु ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी लेकर कोट कपूरा आ गए। परिवार और रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के पिता दो बार बेहोश होकर गिर गए थे। किसी तरह से उनको संभालकर घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें