फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने दिया धोखा: किसी और से करने लगी प्रेम, फांसी लगा प्रेमी ने दी जान, मरने से पहले वीडियो भेजा

Wed, 12 Jul 2023 05:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सुखविंदर के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मनजीत कौर और देसराज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आशा के बयान पर आरोपी मनजीत कौर व देसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव निधाना में एक नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हुआ यूं कि जिस लड़की संग प्यार करता था, वह उसे छोड़ किसी और से प्यार करने लगी। फंदा लगाते समय उसने वीडियो बनाकर प्रेमिका के मोबाइल पर भेजा।

विज्ञापन


मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके साथी को ठहराया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सुखविंदर सिंह (26) की बहन आशा रानी निवासी निधाना ने पुलिस को बताया कि उसका भाई एमए के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। 

सुखविंदर और मनजीत कौर दोनों 2019 में एक साथ पढ़ते थे और दोनों ही शादी करना चाहते थे। इस बीच दो साल पहले मनजीत कौर की एक स्कूल में टीचर की नौकरी लग गई। नौकरी के दौरान उसका देसराज नामक व्यक्ति संग प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक सुखविंदर को लगी। सुखविंदर ने कॉल कर देसराज से कहा कि मनजीत कौर से रिश्ता तोड़ दे। देसराज ने कहा कि मनजीत कौर कई बार उसके साथ रही है। उसके पास उसकी आपत्तिजनक फोटो भी हैं। यह बात सुनकर सुखविंदर डिप्रेशन में रहने लगा था।
विज्ञापन


आशा रानी नौकरी कर घर लौटी तो उसे सुखविंदर नजर नहीं आया। कई जगह उसकी तलाश की। फिर मनजीत कौर को कॉल कर सुखविंदर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि तूड़ी वाले कमरे में फंदा लगाने का वीडियो भेजा है। जब आशा तूड़ी वाले कमरे में गई तो वहां पर सुखविंदर की लाश लटकी मिली। 

सुखविंदर के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मनजीत कौर और देसराज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आशा के बयान पर आरोपी मनजीत कौर व देसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें