स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। सातवीं की छात्रा लेडीज बाथरूम गई तो पीछे से उसका सहपाठी भी पहुंच गया और कर दिया रेप। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को न बताने की धमकियां दी और चुपचाप अपनी कक्षा में आकर बैठ गया। छुट्टी के बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी क्लास टीचर को सारी बात बताई।
उन्होंने बात स्कूल प्रिंसिपल तक पहुंचाई। प्रिंसिपल ने तुरंत पीड़ित के घर फोन कर उसके परिजनों को बुलाया। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये सनसनीखेज वारदात सामने आई पंजाब के लुधियाना शहर में।
पीड़ित और आरोपी छात्र सातवीं कक्षा के विद्यार्थी
जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर कौर ने कहा कि पीड़ित और आरोपी छात्र सातवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। गर्मी की छुट्टियां बीतने के बाद कुछ दिन पहले ही स्कूल खुला था।
शनिवार को सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान छात्रा बाथरूम में गई तो आरोपी भी जबरदस्ती महिला बाथरूम में घुस गया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पीड़िता का मुंह रुमाल से बंद कर दिया और उसके साथ दुराचार किया।
छुट्टी होने तक तो छात्रा शांत
आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। उसके बाद आरोपी छात्र चुपचाप अपनी कक्षा में आकर बैठ गया। छुट्टी होने तक तो छात्रा शांत रही।
उसके बाद उसने इसकी जानकारी स्कूल टीचर को दी। एएसआई हरजिंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करा दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जुवेनाइल होम भेज दिया जाएगा।