फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को किडनेप किया और कत्ल करके जला दिया शव, जानिए क्यों?

Sat, 17 Dec 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
कत्ल करके जला दिया शव
विज्ञापन
युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी, फिर शव को जलाकर शमशान घाट में फेंक दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। मृतक की पहचान डाबा रोड के रहने वाले मनोज कुमार उर्फ मौजी के तौर पर हुई है। मनोज की पत्नी ने शरीर पर टैटू देखकर उसकी पहचान की। पुलिस का कहना है कि मनोज के शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस घटना में घायल हुआ मृतक का साथी अस्पताल में उपचाराधीन है। मनोज के दोस्त हेमंत ठाकुर ने कहा कि ढंढारी में हुए कांड के एक केस में गगनदीप, बोना सिंह और मनोज की अदालत में पेशी थी। पेशी के दौरान मनोज की आरोपी जस्सा के साथ तकरार हुई थी। शुक्रवार को तीनों पेशी भुगतने के बाद एक ही बाइक पर घर जा रहे थे।

इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिर गए। आरोपियों ने तीनों को पीटना शुरू कर दिया और गगनदीप पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे वह घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मनोज को अगवा कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मनोज की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधजला रह गया शव, कुत्ते नोच रहे ​थे

police
शनिवार सुबह गांव पंजेटा के शमशानघाट में कुत्ते एक शव को नोच रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव देखा तो शव बुरी तरह से जला पड़ा था। शरीर के कुछ ही हिस्से बचे थे। पुलिस ने मनोज के परिजनों को इसकी जानकारी दी और मनोज की पत्नी को बुलवाया तो उसने टैटू को देख कर मनोज की पहचान की। हेमंत ठाकुर ने कहा कि परिजनों ने तो शव की पहचान कर ली है। वह मनोज का ही शव है, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एसीपी क्राइम गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने ग्यासपुरा निवासी अमना और जैन दा ठेका निवासी जस्सा समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को जो शव बरामद हुआ है, उसका डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें