फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की रेस के शौक में युवक की मौत, ऑल्टो चालक ने सुनाई हादसे की कहानी

Sat, 10 Mar 2018 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
विज्ञापन
कारों की रेस के शौक में एक युवक की जान चली गई। हादसे में घायल एक ऑल्टो चालक ने एक्सीडेंट की आंखों देखी कहानी पुलिस को सुनाई। घटना चंडीगढ़ की है। रेंज रोवर और फार्च्यूनर की रेस में वीरवार देर रात मोहाली से ड्यूटी से घर आ रहे 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा देर रात दो बजे सेक्टर-48/49 की डिवाइडिंग रोड पर हुआ। हादसे में एक आल्टो कार चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दरअसल, दोनों कारों की रेस के दौरान रेंज रोवर आल्टो कार से टकराई और उसके बाद डिवाइडर क्रास कर बाइक सवार को चपेट में ले लिया। कार इतनी रफ्तार में थी कि ऑल्टो से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटते हुए डिवाइडर क्रास कर गई और बाइक सवार युवक को 50 मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। रेंज रोवर के एयरबैंग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं आल्टो और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

आल्टो कार चालक ने सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और बाइक सवार को पीजीआई ले गई। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे ब्राड डेड घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के कोटकपूरा निवासी अमन रसवंत (28) के तौर पर हुई है। अमन सेक्टर-22 में कजन के साथ पीजी में रहता था और मोहाली स्थित सेक्टर-67 में इंटल नेट ग्लोबल कॉल सेंटर में बतौर एडवाइजर काम करता था। हादसे के समय वह ड्यूटी खत्म करके पीजी लौट रहा था।
विज्ञापन


वहीं, हादसे में मोहाली फेज-10 निवासी ऑल्टो चालक सुरेंद्र प्रताप की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर धूरी, जिला संगरूर निवासी 29 वर्षीय चमकौर सिंह विर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए (गैर इरादत्तन हत्या) की धारा के तहत मामला दर्जकर उसे शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद विर्क को भी मामूली चोट लगी हैं। हालांकि, जमानती धारा होने के कारण उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। पुलिस के अनुसार चमकौर सिंह विर्क ने रेंज रोवर सेक्टर-22 में रिश्तेदार के पते पर रजिस्टर करवा रखी है। आरोपी चमकौर सिंह विर्क का धूरी में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।

पीड़ित की जुबानी
मूलरूप से दिल्ली निवासी सुरेंद्र प्रताप पंचकूला स्थित एक कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर कार्यरत हैं। यहां वह मोहाली में रहते हैं। प्रताप ने बताया कि वह पंचकूला से ड्यूटी के बाद मोहाली जा रहे थे। सेक्टर-48/49 पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार दो कारें आईं। दोनों कार चालक रेस लगा रहे थे। इसी दौरान रेस लगा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी साइड से निकल गई और रेंज रोवर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पेड़ से टकरा कर रुक गई।

वहीं रेंज रोवर इतनी स्पीड में थी कि पलटते हुए विभाजित सड़क पार कर गई और बिजली का पोल तोड़कर मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार रेंज रोवर में फंस गया और गाड़ी ने पलटते हुए उसे रौंद दिया। प्रताप के अनुसार इसके बाद कार पेड़ से जाकर टकराकर रुकी। हादसे के बाद रेंज रोवर से उसके साथी उसे लेकर फॉर्च्यूनर से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कार से मिली बीयर की बोतल और मोबाइल फोन
रेंज रोवर से हुए हादसे के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब रेंज रोवर गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर से बीयर की खाली और भरी हुई बोतलें मिलीं। इसके अलावा गाड़ी के अंदर पुलिस को मोबाइल फोन भी मिला। जांच में सामने आया कि गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए थे। वहीं, एयरबैग पर खून लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें