फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली युवतियों की जानलेवा करतूत, ठोक डाली कार, 6 पहुंचे अस्पताल

Sat, 10 Mar 2018 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
विज्ञापन
नशे में धुत्त युवतियों ने एक ऐसी जानलेवा करतूत कर डाली कि छह लोग अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद लड़कियां फरार हो गई। घटना मोहाली की है। एक तेज रफ्तार पजेरो ने पीसीएल लाइट प्वाइंट पर ब्रेजा कार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में ब्रेजा कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें डेढ़ साल का बच्चा भी था, जो कार से बाहर गिर गया। बताया जाता है कि पजेरो में चार लड़कियां सवार थीं, जो नशे में धुत थीं। हादसे के बाद सभी भाग निकलीं।

चंडीगढ़ पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर सिंह ने बताया कि वह बीती बुधवार को रात पौने 11 बजे चश्मेशाही रिजार्ट से सेक्टर-63 की तरफ जा रहे थे। पीसीएल लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो दूसरी साइड से आ रही तेज रफ्तार पजेरो कार में टक्कर मार दी।  हादसे में उनकी पत्नी, बहू और बच्चे कार से नीचे गिरकर गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


वहीं, बेटा भी घायल हो गया। सभी को  आईवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में इंद्रपाल सिंह, राजिंदर सिंह, आशा सिंह, नेहा सिंह, भाविका और जपराज सिंह शामिल हैं। वहीं, मटौर थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें