मामला पंजाब के जलालाबाद का है, जहां थाना सदर पुलिस ने शादी का झांसा देकर 36 लाख रुपये व बीस तोले सोने के जेवरात की ठगी मारने के आरोप में दुल्हन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को कुलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी फलियांवाला ने शिकायत दी थी कि रघुवीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी मकान नंबर 165, दर्शन ऐवेनयू सुलतान विंग जालंधर बाईपास अमृतसर की लड़की मनप्रीत कौर सोहल अमेरिका में रहती है।
वादा किया कि मनप्रीत कौर के साथ कुलजीत की शादी करवाकर अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए उसे लगभग 40 लाख रुपये देने होंगे। इस बात के लिए कुलजीत सिंह तैयार हो गया।