फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: गवाह को धमकाने का ऑडियो वायरल, आवाज जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की

Thu, 08 Dec 2022 12:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जग्गू भगवानुपुरिया वर्तमान में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की हिरासत में है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि दीपू काबड़िया को आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वे कह रहे हैं कि गुज्जरपुरा निवासी गिंदा मर्डर केस में भी उनके खिलाफ गवाही हुई थी फिर भी वे बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सख्त किसी को धमकी दे रहा है कि वह हरिया मर्डर केस में गवाही न दे। बताया जा रहा है कि ऑडियो में आवाज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की है और वे दीपू कबाड़िया को धमका रहे हैं। इस ऑडियो को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


कनाडा समेत विभिन्न देशों में बैठे गैंगस्टर लगातार फोन पर धमकी देते हैं। इस मामले में पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टर भी पीछे नहीं हैं। नया मामला एक धमकी भरे वायरल ऑडियो का है। कहा जा रहा है कि यह ऑडियो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा का है। दो दिन से चल रहे इस ऑडियो में गुज्जरपुरा निवासी हरिया मर्डर केस के गवाह दीपू कबाड़िया को धमकाया जा रहा है। उसको आश्रय देने वालों पर हमला करने की धमकी दी जा रही है। 

जग्गू भगवानुपुरिया वर्तमान में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की हिरासत में है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि दीपू काबड़िया को आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वे कह रहे हैं कि गुज्जरपुरा निवासी गिंदा मर्डर केस में भी उनके खिलाफ गवाही हुई थी फिर भी वे बरी हो गए हैं। अब जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं। ऑडियो पुलिस के अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

 

हमारे पास भी ऑडियो की सूचना है। हम ऑडियो की जांच कराएंगे। अगर इसमें जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की आवाज हुई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। अमरजीत सिंह बाजवा, एआईजी, काउंटर इंटेलिजेंस।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें