फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सैर कर रही महिला से लूट की कोशिश, हिम्मत दिखा लुटेरे से भिड़ी तो भागना पड़ा, वीडियो वायरल

Thu, 15 Dec 2022 05:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना मॉडल टाउन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि मंजू ने कोई जेवर नहीं पहनी थी और न ही कोई मोबाइल फोन उसके पास था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे पुरानी रंजिश से भी जोड़ा जा रहा है और लूट से भी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
लुटेरे से भिड़ी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना की एक महिला की बहादुरी का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां के करतार नगर मोहल्ला की रहने वाली मंजू के साथ एक लुटेरे ने हथियार दिखाकर लूट की कोशिश की। लुटेरे ने महिला को नीचे गिरा दिया और उससे लूट की कोशिश की। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी और लुटेरे का पूरी तरह से मुकाबला किया। इस दौरान महिला ने लुटेरे का चाकू पकड़ लिया। इस कारण चाकू उसके हाथ में लगा और वह घायल हो गई। 

विज्ञापन


मंजू के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकले। आरोपी खुद की जान छुड़ाकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 

मंजू का कहना है कि वह रोजाना सैर के लिए इलाके में निकलती है। गुरुवार की सुबह भी वह सैर कर रही थी। इसी दौरान घर के पास ही एक लुटेरा उसका पीछा करता रहा। आरोपी ने एक दम से उसके गले में हाथ डाल लिया। हालांकि मंजू ने न तो चेन पहन रखी थी और न ही मंजू के हाथ में कोई मोबाइल फोन था। लुटेरे ने कान में पहने जेवर लूटने की कोशिश की। इसी दौरान लुटेरे से मंजू खुद ही भिड़ गईं। 
विज्ञापन


लुटेरे ने मंजू को नीचे गिरा दिया और मगर उन्होंने लुटेरे का हिम्मत से मुकाबला किया। इसी दौरान उसके शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा। महिला ने लुटेरे का चाकू पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और मंजू के हाथ में चाकू लग गया। इस मामले में थाना मॉडल टाउन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि मंजू ने कोई जेवर नहीं पहनी थी और न ही कोई मोबाइल फोन उसके पास था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे पुरानी रंजिश से भी जोड़ा जा रहा है और लूट से भी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें