फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को पिलाई फिनाइल

Mon, 05 May 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीमाजरा में ससुरालियों ने एक महिला को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने फिनाइल पिला दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजनों और पुलिस ने महिला को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने जगदीप कौर को वहां से जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया।

जगदीप कौर ने आरोप लगाया कि पति विक्रम सिंह, सास सीतो और ससुर पाल सिंह ने सोमवार को उसे फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश की है। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल उजागर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार की बेटी जगदीप कौर की 20 नवंबर 2013 को मनीमाजरा के नगला मोहल्ला निवासी विक्रम सिंह से विवाह हुआ था। विवाह के बाद विक्रम, सास और ससुर देहज केलिए उसे तंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च को जगदीप कौर के साथ पति समेत अन्य ने मारपीट की। मामला मनीमाजरा थाना पुलिस तक पहुंच गया। 21 अप्रैल को रिश्तेदारों ने मिलकर आपस में समझौता करवा दिया और जगदीप को अपने साथ ले गए।

उसके बाद जगदीप ने उन्हें फोन कर बताया कि पति समेत अन्य लोग उससे मारपीट कर रहे हैं और मोबाइल फोन भी छीन लिया है।

रविवार रात पता चला कि विक्रम समेत तीनों ने मिलकर जगदीप कौर को जबरदस्ती फिनाइल पिला दी थी। मनीमाजरा थाना पुलिस जांच करने में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें