फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: मंदिर में घुसकर पुजारी पर चाकू से हमला, आरोपी ने ASI को भी मारे थप्पड़, मामला दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

आरोपी को जब काबू किया जा रहा था तो उसने एएसआई राजिंदर कुमार को थप्पड़ मारे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने पंडित पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन स्थित श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर में सोमवार की रात को दाखिल होकर एक युवक ने पुजारी पंडित महावीर प्रसाद पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हमले दौरान चाकू टूट गया। मंदिर में मौजूद श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने आरोपी को जब काबू किया तो उसने एएसआई को भी थप्पड़ मारे। इसके बाद लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस हवाले कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी पहचान राज कुमार राजा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: बरातियों को खिलाया-पिलाया, तीन दिन पहले खुली दूल्हे की पोल तो बैरंग लौटाया

श्री सनातन धर्म सभा तरनतारन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बिट्टू ने बताया कि वह अपने बेटे ललित शर्मा समेत श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। मंदिर में पुजारी महावीर प्रसाद आराधना कर रहे थे कि राज कुमार राजा निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह मंदिर में दाखिल हुआ और पंडित महावीर प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हमले में इस्तेमाल चाकू कमजोर था और टूट गया। इससे पुजारी मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान शिवसेना नेता अश्वनी कुक्कू, अभिषेक जोशी पहुंचे। आरोपी को जब काबू किया जा रहा था तो उसने एएसआई राजिंदर कुमार को थप्पड़ मारे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने पंडित पर हमला क्यों किया।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में बड़ी वारदात: दो दोस्तों की निर्मम हत्या, गांव वालों ने घर में पड़ी देखी लाशें तो उड़े होश

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें