फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad Murder: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या, गांव अहरवां में चारपाई पर मिली मृत

Tue, 27 Sep 2022 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव अहरवां निवासी अमरकौर घर पर अकेली रहती थी। उसने मंदिर बना रखा था, जहां वह सेवा करती थी। मंगलवार सुबह आठ बजे तक जब घर का मेन गेट नहीं खुला तो पड़ोसी पहुंचे और गेट खटखटाया लेकिन अंदर से आवाजा नहीं आई।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव अहरवां में एक बुजुर्ग महिला की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। 64 वर्षीय अमरकौर घर में अकेली रहती थी। वह घर के आंगन में सो रही थी। सुबह पड़ोसियों ने महिला को चारपाई पर मृत देखा। उसके सिर पर चोट के निशान मिले। बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां, नाक का कोका और मंदिर से गल्ला गायब मिला है। आशंका है कि लूट के इरादे से महिला की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी, सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह, सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन

           
गांव अहरवां निवासी अमरकौर घर पर अकेली रहती थी। उसने मंदिर बना रखा था, जहां वह सेवा करती थी। मंगलवार सुबह आठ बजे तक जब घर का मेन गेट नहीं खुला तो पड़ोसी पहुंचे और गेट खटखटाया लेकिन अंदर से आवाजा नहीं आई। इसके बाद लोगों ने अंदर घुसकर गेट खोला। पड़ोसी जब अंदर गए तो अमरकौर का शव चारपाई पर पड़ा था और सिर से खून बह रह रहा था। महिला के कानों से बालियां, नाक में डालने वाला कोका व मंदिर से गल्ला गायब मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों के मुताबिक आशंका है कि किसी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि घर के अंदर संदूक व अन्य सामान को नहीं छेड़ा गया है।

अकेली रहती थी महिला 
गांव अहरवां निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी मौसी अमरकौर का एक बेटा प्रकाश सिंह सिरसा रहता है। लंबे समय से वह सिरसा ही रह रहा था। इसके अलावा दो बेटियां परमजीत कौर और सरबजीत कौर विवाहित हैं। अमरकौर लंबे समय से अकेली रह रही थी और आंगन में चारपाई पर सोती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अहरवां में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर गए थे और जांच की गई है। - यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें