फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कांस्टेबल के सिर पर रॉड और डंडा से हमला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मनीमाजरा के गांव किशनगढ़ में सोमवार शाम को दो गुट के बीच हुए पथराव के मामले में कांस्टेबल वजीर सिंह की शिकायत पर आईटी पार्क पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़ाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल वजीर सिंह के सिर पर किसी ने डंडा और रॉड मारकर घायल कर दिया था। कांस्टेबल के सिर में 6 टांके लगे हैं। 

विज्ञापन


घायल वजीर सिंह ने बयान में कहा कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव किशनगढ़ के सामुदायिक केंद्र में गेट बनाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही वह एएसआई रघुवीर सिंह और हवलदार अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों गुटों को समझने के लिए जैसे ही वह आगे आए तो पीछे से एक अज्ञात युवक ने उनके सिर पर वार किया और फरार हो गया। 

इसके बाद वजीर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को पुलिस ने वजीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन अभी दोनों गुटों के लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों गुटों में हुए झगड़े में चार लोगों के चोटें लगने पर उनका मेडिकल भी पुलिस ने करवाया था। पुलिस का कहना कि अभी दोनों गुटों ने कोई शिकायत नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें