पानीपत तक युवकों ने उनका पीछा किया और अजीब हरकतें की। उन्होंने पानीपत सिटी थाना के सामने पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस काफी देर के बाद पहुंची। तब तक युवक वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व सीआईए मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
दोनों युवकों की पहचान पानीपत के सिद्धार्थ नगर के लवप्रीत सिंह व गुरूविंद्र सिंह के रूप में हुई। लवप्रीत बीए का छात्र है जबकि गुरूविंद्र सिंह बीसीए का छात्र है और गाड़ी का मालिक है। इससे पहले दोनों छात्रों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। इस घटना की दिन भर शहर में चर्चा रही।
अब पुलिस बात को घूमा रही है: गुलाटी
युवकों ने समालखा से पानीपत तक उनका पीछा किया उनकी पायलट गाड़ी को दो बार टक्कर मारी। कई बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और लापरवाही से ड्राइविंग की। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस युवकों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करना चाहती थी। इस पर उन्होंने पुलिस को फटकारा भी। अब पुलिस बात को घूमा रही है। युवकों ने ऐसा क्यों कि ये पता नहीं चल पाया है। -मनीषा गुलाटी, चेयरपर्सन महिला आयोग, पंजाब
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया: वत्स
महिला आयोग की चेयरमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चेयरमैन ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों पर गाड़ी को लापरवाही से चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। -सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।
शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के लिए कहा गया था: कुमार
पुलिस शिकायत के आधार पर काम कर रही थी। पुलिस को शिकायत में बताया गया था कि लड़के चेयरपर्सन की ओर भद्दे इशारे करके भागे हैं। इसलिए उन्हें लगा कि छेड़छाड़ का केस बनता है। बाद में केस लापरवाही से गाड़ी चलाने का बना है। पुलिस तो कार्रवाई करने व न करने पर दोनों दशा में फंसती है। -सुमित कुमार, एसपी पानीपत।