फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार चार किन्नरों पर जानलेवा हमला, दो घायल

Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किन्नरों पर जानलेवा हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर56 में वीरवार को कार सवार चार किन्नरों पर बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो किन्नरों को सेक्टर 16 हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दद्दू माज़रा निवासी किन्नर सुनील महंत और सिमरन अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर56 में मारुति कार से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दो लोगों ने उनको रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। जैसे ही एक ने कार की कांच खोली बाहर से व्यक्ति ने उसकी आँख में लाल मिर्ची डाल दी। इसके बाद तीन युवकों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उनपर चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों किन्नरों के पेट और पैर में चाकू से गंभीर चोट आई। बाद में उनको 16में भर्ती करवाया गया। वहीं पड़ोसी एक व्यकि ने बताया क़ि पीड़ित किन्नरों ने हमलावर को नहीं पहचाना है। लेकिन, उनके बताए हुलिए पर पुलिस जाँच कर रही हैं। फ़िलहाल दोनों की हालात खतरे से बाहर बताई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें