इससे पहले सामने आई वीडियो में मुकेश ने किसान आंदोलन में शामिल सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर जलाने का लगाया था। मृतक के उस वीडियो बयान को पुलिस ने केस में सबूत भी बनाया है। लेकिन यह खुलासा जांच से ही होगा कि कौन सा वीडियो सच और कौन सी झूठ है। एसएचओ जयभगवान ने कहा कि उन्हें मिलेगा तो उक्त वीडियो की भी जांच की जाएगी।
पत्नी ने कहा- वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं
मृतक की पत्नी रेणु ने कहा कि अब सामने आए वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं है। पत्नी रेणु और मुकेश की मां ने सरकार से न्याय मांगा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने 10 साल के बच्चे को कैसे रोटी खिलाएगी और कैसे उसे पढ़ाएगी। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई और घर खर्च के साथ बालिग होने पर बच्चे को सरकारी नौकरी की देने की मांग की।
ब्राह्मण समाज ने भी जताया आक्रोश
टीकरी बॉर्डर के पास हुई इस घटना पर झज्जर का ब्राह्मण समाज भी आक्रोष जताने के लिए सड़कों पर उतर आया है। मृतक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखता था। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ब्राह्मण सभा झज्जर के प्रधान पंडित देवराज छारा के नेतृत्व में समाज के लोग शुक्रवार को झज्जर की ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए और बाद में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। समाज के लोग पहले उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मिले और घटना के सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की।