एक के बाद एक रेप की कई घटनाओं ने पूरे हरियाणा के मुंह पर कालिख पोत दी है। दरिंदे जिस तरह से रेप और हत्याओं की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं वह प्रदेश के हुक्मरानों के मुंह पर तमाचा है। लोग डरे हुए हैं, सूबे के 'मनोहर' मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं कि बेटियां कैसे बचाएं? नया मामला हिसार के सिवान मंडी का है। जहां के एक गांव में वीरवार रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप हुआ है।
आरोपी पीड़िता का रिश्ते में लगने वाला जेठ बताया जा रहा है। रात को महिला का पति घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और पीड़िता के बयान पर आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। महिला के मुताबिक उसका पति मजदूरी के लिए किसी दूसरे गांव में गया हुआ था। आरोपी को इसकी पहले से ही जानकारी थी।