फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से झगड़ कर निकली 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, युवक ने ऐसे फंसाया जाल में

Sat, 20 Jan 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
घर से नाराज होकर निकली एक नवयुवती से युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामला 16 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। नाराज होकर नवयुवती घर से निकली थी। रास्ते में एक युवक ने उसे बातों में फंसा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक उसे एक सुनसान पड़े मैरिज पैलेस में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। नवयुवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक सहित पैलेस के बुजुर्ग चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में नवयुवती के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता लाडवा के एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी लड़की 16 जनवरी की शाम को घर से किसी बात पर नाराज होकर चली गई। लड़की के घर से निकलने के बाद रास्ते में गांव निवासी निवासी सुमित उर्फ रवि उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर ले गया। आरोपी उनकी बेटी लाडवा के पास एक पैलेस में ले गया। पैलेस में रात को सुमित उर्फ रवि ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे लेकर चंडीगढ़ चला गया और वहीं छोड़ आया।
विज्ञापन


वहां से लड़की लाडवा अपने घर पहुंची और आप बीती सुनाई। लड़की के पिता ने इस मामले की शिकायत वीरवार को लाडवा पुलिस को दी। लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने वीरवार देर रात मुख्य आरोपी सुमित उर्फ रवि कुमार को गांव निवारसी में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी सिंघराम को शिव कॉलोनी स्थित उसके घर से पकड़ा गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लापता नाबालिग का नहीं लगा सुराग 

रेप - फोटो : DEMO Pics
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी रवि और पैलेस के चौकीदार सिंघराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ रवि मैरिज पैलेस के पास चाय की दुकान चलाता है। बुजुर्ग चौकीदार सिंघराम वहां अकसर चाय पीने आता था।

आरोपी सुमित लड़की को सुनसान पड़े पैलेस के कमरे में ले गया। आरोपी के पहुंचने के बाद चौकीदार ने कमरे में आरोपी को लड़की के साथ देखा था, लेकिन उसने इस बारे में न तो पैलेस के मालिकों और न ही आरोपी के पिता या पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में लड़की आरोपी के कहने पर उसकी बहन के घर गई थी। पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी आरोपी की बहन को दी तो उसने उसे किराए के लिए 200 रुपये देकर वापस घर भेज दिया। 

एक सप्ताह से लापता नाबालिग का नहीं लगा सुराग 
लाडवा के गांव मेहरा से 12 जनवरी को घर से गायब हुई नाबालिग लड़की का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा है। नाबालिग गांव धनौरा जाटान की रहने वाली है और गांव मेहरा के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। घटना के दिन वह घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन स्कूल न जाकर अपनी सहेली के घर चली गई। यहां उसने कपड़े बदले और किसी को फोन किया। इसके बाद वह एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं चली गई। इस बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना कि पुलिस लड़की और उसके साथ देखे गए युवक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें