फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ मिनट में कैसे लूटी गई जैवलर की दुकान?

Wed, 08 Jul 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा/मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अंबाला के साहा में एक ज्वैलर की दुकान पर सिर्फ डेढ़ मिनट में पांच लुटेरों ने हथियारों के बल पर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि यह लुटेरे बाइकों पर सवार होकर आए थे और दुकान से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


ज्वैलर शॉप का मालिक सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में अपने परिजन का हालचाल पूछने के लिए गया हुआ था। दुकान पर उसने अपने एक जानकार के लड़के को बिठा दिया ताकि दुकानदारी प्रभावित न हो।

शाम के समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक आए। इन में से दो युवक बाहर बाइक स्टार्ट करके बैठे रहे, जबकि तीन युवकों ने बाइक से उतरते ही दुकान के भीतर प्रवेश किया और देसी कट्टे निकाल लिए। यह देखकर दुकान में बैठा युवक भी घबरा गया और मौका लगते ही दुकान के साथ लगते घर में घुस गया। इन बदमाशों ने दुकान में रखी ज्वैलरी और नकदी समेट ली।
विज्ञापन


करीब डेढ़ मिनट तक यह बदमाश दुकान में रहे और जेवरात व नकदी इकठ्ठा करते रहे। इसके बाद इन बदमाशों ने युवक को धमकाया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।बदमाशों के जाने के बाद युवक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और घटना की जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनकी फुटेज भी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों को दबोचने के लिए टीमें गठित

पुलिस ने इन बदमाशों को दबोचने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें हरियाणा, पंजाब और यूपी में भेज दी हैं। पुलिस भी साथ लगते राज्यों में कांटेक्ट कर इन बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में भी नाकाबंदी कर दी गई है।

तीन दिनों में लूट की दूसरी वारदात से दहशत
मात्र तीन दिनों में लूट की यह दूसरी वारदात सामने आई है। रविवार को सिटी में टैक्स कलेक्शन सेंटर में 9.50 लाख रुपये की लूट इसी तरह हथियारों के दम पर की थी। इसके एक दिन के बाद ही साहा में बदमाशों ने ज्वैलर शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। साहा में हुई घटना के बाद दुकानदार काफी दहशत में हैं।

लूट की घटना पता चलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। टीमें गठित कर साथ लगते राज्यों में भेजी गई हैं, जबकि नाकाबंदी भी कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इन बदमाशों को दबोच लेगी।
-विजय प्रताप, डीसीपी ग्रामीण, अंबाला

यहां देखें वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें